संजीव महाजन, नूरपुर: आज के दौर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपराधी आए दिन लोगों को इसका शिकार बना कर उन्हें मोटी चपत लगा रहे हैं। आपको भी ऐसा कोई फोन कॉल या मैसेज आया है, जिसमें आपको कहा गया है कि आपने लॉटरी जीती है। अगर हां, तो आपको बता दें कि यह पूरी तरह झूठा और फर्जी है। यही वजह है कि बार-बार लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा। इसी कड़ी में शुक्रवार को विधानसभा फतेहपुर की पंचायत भाटियां के वार्ड नंबर चार भटोली के आंगनबाड़ी केंद्र में केसीसीबी शाखा फतेहपुर की ओर से वित्तीय साक्षरता दिवस शिविर लगाया गया।
इस दौरान शाखा प्रबंधक अश्विनी कुमार ने उपस्थित लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान उन्होंने बताया की आजकल साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए मोबाईल पर लेन -देन सबंधी आए किसी भी मैसेज को एहमियत न दें। उन्होंने कहा कि फिर भी अगर जरूरी लग रहा हो तो नजदीकी बैंक की शाखा से संपर्क करने के बाद ही कोई कदम उठाए। इस मौके पर सीडीपीओ फतेहपुर सुंदरी राणा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी ,शीला देवी,रेखा देवी ,नरेश कुमारी,सीमा देवी ,रानी देवी, बैंक कर्मी रछपाल सिंह, अविनाश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे ।
