शिमला,संजु चौधरी-शिमला आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ राहुल राव ने एक नई पहल की है.उन्होंने हाल ही में अस्पताल के स्पेशल रूम में एक नया उदाहरण पेश किया है।उन्होंने इस काम को करवाने का मकसद समाज के हर व्यक्ति को सहभागिता में प्रेरित करना है।
शिमला आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ राहुल राव ने अस्पताल के स्पेशल रूम में अपने निजी खर्च पर रंग रोगन करवाया है कि.इससे समाज के हर वर्ग से कुछ ना कुछ सहभागिता को बढ़ाने का एक सुनहरा मौका मिलेगा।बता दें कि अभी कुछ वक्त पहले ही डॉक्टर राहुल राव के पिताजी डॉक्टर नानक चंद ने अपने पिता की याद में लगभग 25 पेशेंट सटूल व 10 I V स्टैंड्स अस्पताल को प्रदान किए थे।
