By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आइआइटी के डायरेक्टर बोले..भारतीय परंपराओं को अपमानित करने वाला था भारत का एजुकेशन सिस्टम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > आइआइटी के डायरेक्टर बोले..भारतीय परंपराओं को अपमानित करने वाला था भारत का एजुकेशन सिस्टम
educationhimachal

आइआइटी के डायरेक्टर बोले..भारतीय परंपराओं को अपमानित करने वाला था भारत का एजुकेशन सिस्टम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/07 at 9:02 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-आइआइटी मंडी के डायरेक्टर प्रो.लक्ष्मीधर बेहरा का कहना है कि भारत का एजुकेशन सिस्टम भारतीय परंपराओं को अपमानित करने वाला था।इसमें भारतीय परंपराओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया था।अब हम एक ऐसा एजुकेशन सिस्टम लाने जा रहे हैं जो हमारी पारंपरिक पहचान है।यह बात उन्होंने आज सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी से इन्हीं परंपराओं को मिलेगी नई पहचान

प्रो. बेहरा ने कहा कि अब देश में ऐसा एजुकेशन सिस्टम आ रहा है जिससे हर भारतीय को खुद पर गर्व होगा।हमारे ग्रंथों और काव्य रचनाओं पर हमें गर्व होगा जिसमें रामायण, श्रीमद भागवत गीता और अन्य ग्रंथ शामिल हैं।प्रो. बेहरा ने कहा कि हम एक अच्छे इंजीनियर,डॉक्टर या फिर अच्छे माता-पिता तभी बन सकते हैं जब हम एक अच्छे इंसान बनेंगे। इसमें नेशनल एजुकेशन पॉलिसी एक क्रांतिकारी और बेहतरीन कदम साबित होने वाली है। जितना ज्यादा हम इस एजुकेशन पॉलिसी को अपनाएंगे उतना ही अच्छा भारत के लिए होगा। उन्होंने कहा कि एनईपी विकसित भारत के लिए चेंजमेकर साबित होगी।

नेशनल एजुेशन पॉलिसी की राष्ट्रीय कार्यशाला

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देश भर के उच्चतम शिक्षण संस्थानों से आए प्रबुद्धजन भाग ले रहे हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर एस जैन उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रचलन व सरस्वती वंदना से हुआ। आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला निदेशक डॉ. सनील ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य को प्रस्तुत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एस सी जैन, एनआइटी जयपुर के निदेशक प्रोफेसर नारायण प्रसाद और दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रतीक शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में विश्वविद्यालय से सम्बन्धता प्राप्त अकादमिक व बी.एड. महाविद्यालयों के प्रमुख, प्राध्यापक व सरदार पटेल विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, कर्मचारी, अनुसंधान विद्वान तथा छात्र भाग ले रहे हैं।

TAGGED: Mandi National Education policy workshop
Chandrika March 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article त्रिउंड में ट्रैकिंग के दौरान 250 मीटर गहरी खाई में गिरा विदेशी पर्यटक…SDRF ने किया रेस्क्यू
Next Article केसीसी बैंक चेयरमैन की बेटे की शादी में पहुंचे सीएम..दुल्हा दुल्हन को दिया आशीर्वाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?