By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस
himachalNews

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/06/19 at 6:58 PM
Share

शिमला, 19 जून -: जिला शिमला में स्कूलों के आसपास स्थित दुकानों के लाइसेंसों की विशेष समीक्षा की जाएगी। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने तंबाकू नियंत्रण पर आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी दुकान का लाइसेंस केवल भौतिक निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही जारी किया जाएगा। बिना निरीक्षण के लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्यों को भी आसपास की दुकानों का निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि बसंतपुर ब्लॉक में कई दुकानदारों ने लिखित रूप से प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के अस्पतालों में ‘तंबाकू मुक्त परिसर बॉक्स’ स्थापित किए गए हैं, जिनमें मरीज और तीमारदार प्रवेश से पहले तंबाकू उत्पाद जमा कर सकते हैं।

एनएचएम के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि शिमला के मॉल रोड क्षेत्र में स्कूलों के दायरे में आने वाली लगभग 17.5 प्रतिशत दुकानों के पास तंबाकू उत्पाद बेचने के लाइसेंस हैं। प्रशासन अब ऐसे मामलों की भी समीक्षा करेगा।उपायुक्त ने व्यापारियों, संस्थानों और आम जनता से कोटपा (COTPA) अधिनियम, 2003 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है।

खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

हिमाचल प्रदेश में लागू खुली सिगरेट और बीड़ी बिक्री प्रतिषेध एवं तंबाकू उत्पाद खुदरा कारोबार विनियमन अधिनियम, 2016 के तहत खुली या एकल सिगरेट तथा बीड़ी की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर पहली बार तीन माह तक का कारावास या 50 हजार रुपये तक जुर्माना तथा दोबारा उल्लंघन पर एक वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, एडीएम पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla Administration cracks down
Chandrika June 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट
Next Article समर मेले में नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, आंगनबाड़ी केंद्र बना सीखने और मनोरंजन का केंद्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?