राकेश,ऊना: ऊना पुलिस को अपने अवैध माइनिंग को रोकने के लिए चलाए गए अभियान में एक बड़ी सफलता पुलिस को हाथ लगी हैं। गुरुवार को ऊना की स्वां नदी में हो रही अवैध माइनिंग में पुलिस ने दो जेसीबी मशीन, एक पोकलेन मशीन, 8 टिप्पर और कुछ ट्रैक्टरों को मौके से पकड़ा हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारी ने बताया कि अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उन्होंने एक अवैध माइनिंग में जुटे एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं। उन्होंने कहा की पुलिस के बनाए गए प्लान की सूचना माइनिंग माफिया को पहले ही मिल जाती थी जिस कारण माफिया को पकड़ने में उनको सफलता नहीं मिल पा रही थी,लेकिन गुरुवार को एक प्लान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया और मौके से तीन जेसीबी मशीन, 8 टिप्पर और कुछ ट्रैक्टरों को पकड़ा गया हैं।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज ककरने के बाद एक एस.आई.टी भी गठित की गई है जिसकी अगुवाई डीएसपी हेडक्वार्टर की ओर से की जाएगी। पुलिस ने माइनिंग मामले में अब तक 18 एफआईआर दर्ज की हैं जिसमे 4 ईडी को हैंडओवर की गई हैं। उन्होंने माइनिंग मामले में इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया हैं।
