राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड हमीरपुर में जेओए आईटी पेपर लीक मामले के बाद अब ऊना के स्लोह में बनी ट्रिपल आईटी में घोटाला होने की आशंका जाहिर की गई हैं। यह आशंका कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने जाहिर की हैं। उन्होंने कहा हैं कि ट्रिपल आईटी में भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ हैं। करोड़ों रुपए की चपत प्रदेश सरकार को यहां लगी हैं, क्योंकि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ट्रिपल आईटी कैंपस में बने भवन का पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया और फिर उसके कुछ दिन बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उसी भवन का फिर से उद्घाटन करवाया गया। उन्होंने ट्रिपल आईटी स्लोह में भर्तियों में भी धांधली होने की शंका जाहिर की हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस को लेकर शिकायत भी की थी लेकिन उस शिकायत के होने के बावजूद भी इस पर कोई जांच नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर चयन बोर्ड की तरह ट्रिपल आईटी स्लोह पर भी सरकार शिकंजा कसे ताकि यहां पर जो धांधली और भ्रष्टाचार हुआ हैं वह सब जनता के सामने आ सके। उन्होंने ट्रिपल आईटी स्लोह में हुए घोटाले को लेकर आरटीआई के तहत कुछ दस्तावेज मांगने की भी बात कही हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेज के आते ही वह पूरे मामले को प्रदेश सरकार को भी सौंपेंगे।
जनता के जनादेश को बीजेपी को कर लेना चाहिए क़बूल
बीजेपी की ओर से चलाए गए ऑपरेशन लोटस पर भी कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा की जनता ने जो जनादेश दिया है बीजेपी को उसे कुबूल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
