नाहन :देवेंद्र कुमार – ग्राम पंचायत शिलाई की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा धारियों ने कुंडली मारी है । अब पंचायत कब्जे खाली करवाने को लेकर निशानदेही का कार्य शुरू कर ऐसे लोगों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई कर रही है ।
ग्राम पंचायत शिलाई की प्रधान शीला नेगी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए कुछ लोगों ने भवन निर्माण किया हैं । सरकारी भूमि को खाली करवाने को लेकर जब संबंधित कब्जाधारी को कहां गया तो कब्जधारी ने पंचायत के खिलाफ अदालत में केस किया है । उन्होंने बताया कि आज राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पंचायत की भूमि की निशानदेही करवाई गई है जिसमें संबंधित भवन पंचायत की सरकारी भूमि में पाया गया है।
स्थानीय निवासियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत शिलाई की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा जमाया है आज राजस्व विभाग की निशानदेही में कब्जा धारी की जमीन सरकारी पाई गई । उन्होंने बताया कि विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द पंचायत की सरकारी जमीन को खाली करवाने के लिए कार्रवाई की जाए।
