नाहन :देवेंद्र कुमार -जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में आगामी 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत के लिए अभी तक 5965 मामले दर्ज हो चुके है और जिसकी संख्या लगभग 7000 होने की सम्भावना है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर आर.के चौधरी ने बताया की आगामी लोक अदालत के लिए अभी तक 5965 मामले दर्ज हो चुके है जिनमें 4506 मामले मोटर व्हीकल ऐक्ट, प्री लेटिगेशन के 1093, एवं 366 अन्य मामलो के दर्ज हुए है। उन्होंने बताया की लोक अदालत के आयोजन से पूर्व विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग समेत अनेकों विभागों के साथ बैठकें की जा रही है ताकि बिल इत्यादि समेत अन्य लंबित मामलों पर सुनवाई की जा सके।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर आर.के.चौधरी ने बताया की लोक अदालत के बेहतर परिणाम सामने आ रहे है। लोक अदालत में जहां दोनों ही पार्टियों के समय की बचत होती है, वहीं दूसरी ओर अदालतों का भी लोक अदालतों में मामलों के निपटारे के बाद समय बच रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के आयोजन का मुख्य मकसद दोनों पक्षों के लोगों को साथ में बिठाकर उनमें समझौता करवाना औऱ उनकी समस्याओं का मौका पर समाधान करना हैं। ताकि न्यायालय पर भी अतिरिक्त मामले निपटाने का बोझ न पड़े और लोगों को भी समय से न्याय मिले। चौधरी ने कहा की लोक अदालतों का फैसला अंतिम होता है और यहां हुए फैसलों की अपील दलील नहीं की जा सकती।
