By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देवभूमि की छवि पर आंच, अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > देवभूमि की छवि पर आंच, अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
himachal

देवभूमि की छवि पर आंच, अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/26 at 5:17 PM
Share
शिमला, 26 फरवरी-: शोघी बैरियर प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
राणा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उपद्रव के आरोपियों के मामले में जिस प्रकार राज्य सरकार सक्रिय नजर आई, उससे यह संदेश गया कि सत्ता पक्ष कानून से ऊपर खुद को समझ रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालना, उनके साथ बहस करना और उल्टा उन पर एफआईआर दर्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, अदालत द्वारा ट्रांजिट रिमांड दिए जाने से यह स्पष्ट हो गया कि दिल्ली पुलिस की प्रक्रिया कानूनी दायरे में थी।भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है और यहां अपराधियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण देना प्रदेश की परंपराओं और छवि के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कार्यशैली राजनीतिक दबाव से प्रेरित दिखती है, जिससे कानून व्यवस्था की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।राणा ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शासन में परिपक्वता और संतुलन आवश्यक होता है। यदि जिम्मेदार पद पर बैठे लोग ही कानून की व्याख्या अपने हिसाब से करने लगें तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर होती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया देगी। भाजपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं होना चाहिए।
TAGGED: Shimla former MLA Rajender Rana
Chandrika February 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” आयोजित
Next Article हरिपुरधार में विद्यार्थियों को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?