By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हरिपुरधार में विद्यार्थियों को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हरिपुरधार में विद्यार्थियों को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण
himachal

हरिपुरधार में विद्यार्थियों को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी का व्यावहारिक प्रशिक्षण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/26 at 5:21 PM
Share
सिरमौर, 26 फरवरी -: जिले के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला उत्साह और उपयोगी अनुभवों के साथ संपन्न हुई। हरिपुरधार के समीप स्थित मानव हिल रिजॉर्ट बड़याल्टा में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा जूणेली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह के छात्र शामिल रहे।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पर्यटन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया। होटल मैनेजमेंट, कुकिंग, हाउसकीपिंग, टेंट मेकिंग, स्वच्छता प्रबंधन, बोनफायर गतिविधियां तथा ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किया।रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने बतौर अतिथि वक्ता हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और स्वच्छ जलवायु देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। रिसॉर्ट प्रबंधक कमल शर्मा ने विद्यार्थियों को कैंपिंग टेंट लगाने, हाउसकीपिंग और कुकिंग की बारीकियां सिखाईं।संगड़ाह स्कूल के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया, जबकि जरवा जूणेली स्कूल के छात्रों ने रात्रि प्रवास कर बोनफायर, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। दिन के समय विद्यार्थियों को कुप्पड़धार की ऊंची पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करवाई गई, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया।
व्यावसायिक अध्यापक विक्रम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं और विद्यार्थियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की सफलता में अन्य शिक्षकों का भी सराहनीय योगदान रहा।
TAGGED: Hamirpur Practical training of tourism and hospitality
Chandrika February 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देवभूमि की छवि पर आंच, अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
Next Article एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने युवा कांग्रेस के समर्थन में उठाई आवाज, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?