सचिन शर्मा, केलांग: आम आदमी पार्टी का जन संवाद बैठक शनिवार को प्रार्थी निवास नगर में संपन्न हुई जिसमें युवाओं ओर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझा। जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग प्रार्थी ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की स्कीमों से आम जनता को अवगत करवाया व सभी युवाओं बेरोजगारों को आम आदमी पार्टी का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं इस कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर 19 परिवारों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी के जनसंवाद बैठक में संगठन मंत्री चित्र देव, सूरत राम किसान सेल के मेहर चंद ठाकुर ट्रांसपोर्ट विंग के भोलाराम , जिला के रोमी अभिषेक युवा आम आदमी पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष असम प्रार्थी युवा विधानसभा उपाध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज ,नारायण सिंह, कृष्ण लाल युवाओं और महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के जनसंवाद में भाग लिया। इसके साथ ही अगले कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया ओर केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
