By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला जिला के छाजपुर क्षेत्र की अंटी पंचायत में स्थानीय लोगों ने पेश की मिसाल… खुद बनाया जगह-जगह से टूटा हुआ 14 किमी रोड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला जिला के छाजपुर क्षेत्र की अंटी पंचायत में स्थानीय लोगों ने पेश की मिसाल… खुद बनाया जगह-जगह से टूटा हुआ 14 किमी रोड़
himachalNews

शिमला जिला के छाजपुर क्षेत्र की अंटी पंचायत में स्थानीय लोगों ने पेश की मिसाल… खुद बनाया जगह-जगह से टूटा हुआ 14 किमी रोड़

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/29 at 11:03 AM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – बरसात के कारण आई आपदा के बीच जहां प्रदेश भर में लोग राहत वह मरम्मत कार्य के लिए सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं । ऐसे में जुब्बल कोटखाई विधानसभा में छाजपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनटी के लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है ।

क्षेत्र के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर लगभग 19 किलोमीटर के दो संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया है । सेब सीजन को देखते हुए यह दोनों संपर्क मार्ग क्षेत्र में लोगों के लिए बेहद जरूरी बने हुए हैं । आपदा के इस समय में प्रदेश के लगभग सभी सड़कों को क्षति पहुंची है और ऐसे समय में प्रदेश सरकार के लिए मुख्य सड़क मार्गों को बहाल करना प्राथमिकता बनी हुई है । वही सेब बाहुल्य क्षेत्रों में सेब का सीजन शुरू हो गया है और लोगों के लिए खराब सड़कें चिंता का विषय बनी हुई है । छाजपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंटी के प्रधान रविंद्र सिंह रावत ने बताया कि उनकी पंचायत में भी संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और सेब सीजन के शुरू होने के चलते अब स्थानीय लोगों को दिक्कत पेश आने लगी है । ऐसे में पंचायत ने अपने स्तर पर सभी लोगों से बात कर अपनी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए चंदा इकट्ठा किया है और क्षेत्र को जोड़ती दो सड़कों ‘नालिया -सन्सोग- ट्रेलर’ और अंटी – सभाड़ -दखड़ानटू का मरम्मत कार्य आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों ने चंदा इकट्ठा करने मे पूरा सहयोग किया है और स्थानीय युवक मंडल सहित स्थानीय देवता कमेटी से भी चंदे मे सहयोग मिला है ।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र के दोनों संपर्क मार्गों में जगह-जगह पर बरसात के कारण नुकसान हुआ था । जिससे क्षेत्र का सेब सीजन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में लोगों ने खुद की मदद स्वयं करने की सोची और एकजुट होकर अपने इन दोनों संपर्क मार्गों को बहाल करने में लगे हैं । लोगों का कहना है कि आपदा के इस समय में सिर्फ सरकार पर निर्भर रहना काफी नहीं है । लोगों को खुद आगे बढ़कर अपनी परेशानियों से निजात पाने की कोशिश करनी चाहिए । उन्होने बताया कि स्थानीय लोग सड़क मरम्मत कार्य अपनी देखरेख में कर रहे हैं और जल्दी ही य़ह सड़क यातायात के योग्य बन जाएगी । उन्होंने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य में सरकारी विभाग की ओर से भी सहयोग मिल रहा है ।

TAGGED: Shimla Anti Panchayat of Chhajpur area
Chandrika July 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिला के बल्ह में खुलेगी आधुनिक सब्जी मंडी…HPMC खर्चेगी 6.50 करोड़
Next Article जिस स्कूल में पढ़े उसी स्कूल में पहुंच कर मंत्री विक्रमादित्य सिंह की यादें हुई ताज़ा, स्कूल के दिनों को किया याद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?