मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टा+चार का मामला सामने आया हैं। यहां आउटसोर्सिंग पर तैनात एक कर्मचारी ने पैसों का लेन देन है कर भ्रष्टा+चार को अंजाम दिया हैं। उक्त मामले के तहत अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक आउटसोर्स कर्मचारी ने सीएमओ के नाम पर 50 हज़ार का लेनदेन फ+र्जी तरीके से किया हैं। मामला उस तरह सुर्खियों में आया कि चंबा के नजदीक किसी सीटी स्कैन की अनुमति को लेकर बात चल रही थी। उसी बीच सीटी स्कैन की अनुमति देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के नाम पर उसी कार्यालय में और उस पर लगे डाटा एंट्री ऑपरेटर ने सीटी स्कैन लगाने वाले व्यक्ति से 50 हज़ार ले लिए।
इसकी सूचना जैसे ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मिली उन्होंने इसकी शिकायत विजलेंस में की जिसके बाद विजिलेंस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा में निजी सीटी स्कैन मशीन लगाने के एवज में सीएमओ चंबा के नाम पर ऐंठ गए पचास हजार रुपए ओर उक्त कर्मचारी के खिलाफ विजलेंस में मामला दर्ज किया गया हैं।
सीएमओ ने खुद करवाई शिकायत दर्ज अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक विजलेंस अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गहनता के साथ छानबीन करने के बाद उक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टा+चार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही हैं। बता दें कि कार्य करवाने की एवज में इस तरह के कई नटवरलाल अभी भी विजिलेंस की रडार पर है जो आम जनता से सरकारी काम करवाने के एवज में पैसे ऐंठते हैं। ऐसे में इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होना भी लाजमी हैं।
विजिलेंस के अतरिक्त जिला अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा है कि किसी निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में सीटी स्कैन की मशीन स्थापित करनी थी। उस मशीन की औपचारिकताएं पूरी करवाने की एवज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम पर उसी कार्यालय में तैनात एक डाटा एंट्री ऑपरेटर ने 50 हज़ार का लेनदेन कर दिया जिसके चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विजलेंस को शिकायत पत्र सौंपा था। इसके ऊपर हमने गहनता से छानबीन की और उक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही हैं।
