चम्बा:मंजूर पठान(TSN)-हिमाचल प्रदेश में भी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है.जिसके चलते चंबा जिला के तमाम उप मंडल में मानसून को लेकर प्रशासन तैयारी में जुट गया है.यही कारण है कि चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह उपमंडल मे प्रशासन द्वारा सभी विभागों को मानसून के सीजन में अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
चुराह उप मंडल के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा की मॉनसून का सीजन शुरू हो गया है.जिसके चलते सभी विभागों के साथ बैठक भी की गई है और एक-दो दिनों में दूसरी बैठक की जाएगी.हालांकि आम लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वह नदी नालों का रुख न करें और खासकर पहाड़ी इलाकों में जाने की भी कोशिश ना करें ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
