संजीव महाजन,नूरपुर: फतेहपुर विधानसभा के फतेहपुर थाना के तहत मुख्य मार्ग जसूर -तलवाड़ा गांव चाटा में एक निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खेतो में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौ+त हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला क्षेत्र की एक गाड़ी एचपी 39 ई 1516 तलवाड़ा की तरफ से फतेहपुर की तरफ आ रही थी कि अचानक चाटा में गाड़ी अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे सीमेंटेड डंगे से टकराती हुई खेतों में पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौ+त हो गई जबकि आने दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं घायल हुए लोगों का इलाज सिविल अस्पताल फतेहपुर चल रहा हैं।
थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया गाड़ी में सवार लोग धर्मशाला क्षेत्र के हैं। हादसे में मृतका कमलों देवी, पत्नी प्रकाश चन्द,निवासी नजदीक योल कैंट (धर्मशाला ) की रहने वाली थी, जबकि गाड़ी उसका दामाद अजय कुमार चला रहा था। मृतका की बेटी व चालक की पत्नी अनिता कुमारी भी गाड़ी में बैठी थी जोकि हादसे में घायल हुए हैं। यह सभी लोग तलवाड़ा क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वपिस आ रहे थे कि चाटा गांव मेन रोड में दुर्घटना का शिकार हो गए । पुलिस ने श+व को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी हैं।
