राहुल चावला,धर्मशाला: पुलिस थाना धर्मशाला के तहत राजस्व अधिकारी व कर्मचारी बनकर दो लोगों की ओर से ठगी करने का मामला सामने आया हैं। एक नेपाली को जमीन दिलवाने के नाम पर दो शातिरों ने खुद को राजस्व अधिकारी व कर्मचारी बताकर नेपाली को 7 लाख रुपये की चपत लगाई हैं। पीड़ित को जब खुद से ठगी होने का एहसास हुआ तो उसने इस संबंध में धर्मशाला पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
सूत्रों के अनुसार दो लोगों ने नेपाली मूल के व्यक्ति को सरकारी भूमि दिलवाने के नाम पर खुद को राजस्व अधिकारी व कर्मचारी बताकर लाखों रुपये की ठगी की हैं। आरोप है कि अब ठगी करने वाले पी+ड़ित को ध+मका रहे हैं।
उधर इस संबंध में एएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह तहसील में भूमि संबंधी कार्य के लिए आया था। वहां पर कुछ लोगों ने उन्हें राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बताकर ठगी की हैं। पुलिस इस मामले में प्रारंभिक जांच करते हुए संलि+प्त लोगों को पकडऩे की कोशिश कर रही हैं।
जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आते हैं, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी केवल शिकायत आई है, जबकि एफआईआर दर्ज नहीं की गई हैं। प्रारंभिक जांच की जा रही है, शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाते हैं, नियमानुसार कानूनन कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
