अरविंदर सिंह, हमीरपुर: युवाओं को नशे दे दूर रखने के लिए ओर युवा पीढ़ी को इस लत से दूर रहने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को हमीरपुर शहर में नशा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महिलाओं ने अपने हाथों में नशे से दूरी बनाए रखने के स्लोगन की तख्तियां उठाकर नशे के दुष्प्रभाव बताए। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वह नशे से दूर रहे। वहीं कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा ने भी लोगों से आवाहन किया कि नशे की आदत को तुरंत छोड़ दें। उन्होंने युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि नशे की लत में ना पड़े। नशा समाज के लिए अत्यंत घातक है।
नवीन शर्मा ने कहा कि वह महिला मंडलों के कार्यक्रमों में भी जाकर शिरकत कर चुके है ओर उस दौरान भी नशे से दूर रहने की अपील लोगों से की गई है। उन्होंने कहा कि उनके ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भी उन्होंने लोगों को यह शपथ दिलवाई की नशे से दूरी बना कर रखेंगे ओर दूसरे लोगों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह लगभग 40 पंचायतों में जाकर नशे को अपने जीवन में ना लाने की शपथ दिलवा चुके है। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है ओर यह मानव जीवन के लिए हानिकारक है। नशे से हमारा समाज प्रभावित होता है । अच्छे समाज के निर्माण ओर संचालन के लिए अवश्य है कि नशे का प्रचलन बंद हो।
