By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रक्कड़ में बनाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर, संजय पराशर करवाएंगे निर्माण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > रक्कड़ में बनाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर, संजय पराशर करवाएंगे निर्माण
electionhimachalpolitical

रक्कड़ में बनाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर, संजय पराशर करवाएंगे निर्माण

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/11 at 11:52 AM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: रक्कड़ अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण करवाने को कैप्टन संजय पराशर ने अपनी प्राथमिकता बताया है। इससे आपात स्थिति में घायल किसी मरीज के उपचार में उचित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। सोमवार को जसवां-परागपुर क्षेत्र की रक्कड़ पंचायत में आयोजित 48वें महायज्ञ में पराशर ने कहा कि इस पंचायत में स्थित कॉलेज में सांइस विषय की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी और महाविद्यालय में चल रहे रिक्त पदों को भी भरा जाएगा।

संजय ने कहा कि विडंबना है कि रक्कड़ में कुछ दिन पहले गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ, लेकिन पीड़ित पक्ष की आवाज को दबाने के प्रयास हुए। इतना ही नहीं प्रशासन की नाक तले अवैध खनन हो रहा है और क्षेत्र का पर्यावरण अंसुतलित हो रहा है। सोशल मीडिया पर मां-बहनाें के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कुछ लोगों की ओर से किया जा रहा है, बावजूद पुलिस प्रशासन की भूमिका मूकदर्शक से ज्यादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र का जन-प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो वह संवेदनशील, पारदर्शी व जबावदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति के तहत काम किया जाएगा। बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और जरूरी होने पर क्षेत्र के स्टोन क्रशरों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी। पराशर ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाजायज फायदा उठाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने वालों पर कार्रवाई तय होगी।

संजय ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए प्राइम लोकेशन वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जसवां-परागपुर को नशा मुक्ति अभियान की तरफ ले जाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे और शराब के ठेकों की संख्या को कम करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। शिक्षण संस्थानों के नजदीक किसी भी हालात में शराब के ठेकों को नहीं खुलने दिया जाएगा। पराशर ने कहा कि रक्कड़ बाजार की समस्याओं का लंबे अरसे बाद भी हल नहीं हो पाया है। सार्वजनिक शौचालयों की आज तक कमी बनी हुई है और कड़ा निस्तारीकरण के लिए भी कोई प्रावधान नहीं है।

उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो नब्बे दिनों के भीतर बाजार में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। संजय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जसवां-परागपुर क्षेत्र में दो लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। वह विधायक के तौर पर मिलने वाले वेतन और भत्तों का एक पैसा घर लेकर नहीं जाएंगे और यह सारी राशि गरीबाें के उत्थान के लिए खर्च की जाएगी। वहीं, महायज्ञ में क्षेत्र के दो सौ से ज्यादा परिवारों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर सुमेर चंद, ओंकार सिंह, प्रकाश चंद, निक्का राम, रंजीत सिंह, विशंभर दास, सुनीता देवी, सुमन देवी, सुलोचना देवी, चंचला देवी, सुरेश कुमार, सोनिका देवी, कांता देवी, मीना, पूनम, अनीता, कृष्णा देवी और ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।

TAGGED: Sanjay Parasha, Trauma center
admin October 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर शहर में महिलाओं ने नशे के खिलाफ़ रैली निकाल दिया नशे से दूर रहने का संदेश
Next Article राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में लेखक पीयूष मिश्रा के नाटक का हुआ मंचन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?