By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व,फ़िल्मी तरानों पर जमकर नाची महिलाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व,फ़िल्मी तरानों पर जमकर नाची महिलाएं
himachalNews

हमीरपुर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व,फ़िल्मी तरानों पर जमकर नाची महिलाएं

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/18 at 12:46 PM
Share
अरविंदर सिंह, हमीरपुर: श्रावण महीने के पावन गुरूवार को महिलाओं ने हरियाली तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया। हमीरपुर के सलासी में एक होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम में शहर से दूर दराज क्षेत्रों की महिलाएं पहुंची। यहां पर इन्होंने डीजे की धुनों पर तीज पर्व की खुशी मनाई ओर एक दूसरे को बधाईयां भी दी। डीजे की धुनों से गूंज रहे हॉल में डांस कर रही महिलाओं ने माहौल को खुशनुमना बना दिया। कई तरह के गानों पर महिलाओं ने नृत्य कर खूब इंजाय किया ओर यहां मौजूद अन्य महिलाओं की वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम का नाम आया सावन झूम के रखा गया। महिलाओं ने हरियाली तीज व सावन महीने का जश्न एक साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगड़ा, फिल्मी गानों के तरानों पर डांस कर समां बांध दिया। वहीं कई अन्य कार्यक्रम भी महिलाओं की ओर से आयोजित किए गए। पक्का भरो क्षेत्र की महिलाएं ओर उनकी सहेलियों ने मिलकर सावन महीने के इस गुरूवार को खास बना दिया। डीजे की धुनों पर महिलाओं ने एक साथ डांस कर जहां एकजुटता का संदेश दिया वहीं सावन महीने का अर्थ भी सार्थक कर दिखाया।
कुछ महिलाओं ने डयूट डांस कर सभी का मनोरंजन करने के साथ ही वाहवाही बटोरी। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंची महिलाओं ने सावन महीने का महत्व समझाया। बताते चले कि सुहागिन महिलाएं सावन महीने की हरियाली तीज में श्रृंगार व हाथों में मेहंदी लगाकर माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर उनसे अखंड सौभाग्य का आर्शीवाद मांगती हैं। यही नहीं सावन महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से वैवाहिक जीवन भी खुशहाल बना रहता हैं। यही कारण है कि सावन महीने में शिवालय भक्तों से भरे रहते हैं।
सावन महीने में महिलाएं भगवान को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना करती हैं। रविवार को सलासी में आयोजित कार्यक्रम भी सावन का ही हिस्सा रहा। महिलाओं ने बताया कि वे सभी मिलकर हर वर्ष सावन महीने में इस कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही हैं। कोरोना की वजह से दो साल से कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था। दो साल बाद फिर सावन महीने में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ ओर सभी सखियों ने एकत्रित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान महिलाओं ने आपस में कई तरह के मनोरंजक खेल भी खेले।
यहां पहुंची महिलाओं ने इस कार्यक्रम की जहां जमकर सराहना की वहीं सावन महीने की एक-दूसरे का बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर महिला आर्या, प्रेम लता शर्मा, मीनाक्षी ठाकुर, निशा ठाकुर, कांता राणा, मीना शर्मा, शीला शर्मा, सरिता शर्मा, मीना भारती, अंजना, सुमन बाला शर्मा, आशा कुमारी, अनु ठाकुर, प्रवीण शर्मा, रीना शर्मा, पवना पुरी, रचना ठाकुर, निर्मला बन्याल, सिम्मी ठाकुर, शिवानी बन्याल, मीनू संदल, ऊषा शर्मा व अकांक्षा शर्मा उपस्थित रहे
TAGGED: celebrated, danced, festival, fiercely, film songs, hamirpur, Teej, Women
admin August 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तिरपाल को लेकर विवाद….एसडीएम और कानूनगो पर भड़के बीजेपी विधायक, FIR तक पहुंची बात
Next Article ऊना में 338 करोड़ से पांचवें चरण का होगा चैनलाईजेशन, जल शक्ति विभाग में 5 हजार पदों भर्ती जल्द : मुकेश अग्निहोत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?