By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में 338 करोड़ से पांचवें चरण का होगा चैनलाईजेशन, जल शक्ति विभाग में 5 हजार पदों भर्ती जल्द : मुकेश अग्निहोत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में 338 करोड़ से पांचवें चरण का होगा चैनलाईजेशन, जल शक्ति विभाग में 5 हजार पदों भर्ती जल्द : मुकेश अग्निहोत्री
himachalpolitical

ऊना में 338 करोड़ से पांचवें चरण का होगा चैनलाईजेशन, जल शक्ति विभाग में 5 हजार पदों भर्ती जल्द : मुकेश अग्निहोत्री

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/08/18 at 12:47 PM
Share
राकेश,ऊना: जिला ऊना में 1500 करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी ओर इसकी सहायक खड्डों में किए गए चैनेलाइजेशन कार्यों की बदौलत इस साल बरसात में भारी बारिश के बावजूद ज़िला में कम नुकसान हुआ है और प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में यहां पर जन-जीवन भी कम प्रभावित हुआ हैं। इसके अतिरिक्त ज़िला में स्वां नदी की विभिन्न सहायक खड्डों के पांचवे चरण के चैनलाइजेशन का कार्य 338 करोड़ से पूरा किया जा रहा हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में जल शक्ति विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कही।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2000 करोड़ का नुकसान हुआ हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से वीर योद्धाओं की तरह दिन-रात कार्य करके प्रदेशवासियों को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखी हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विभाग में 5 हजार विभिन्न पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा जिससे आने वाले समय में विभाग की कार्य क्षमता में इजाफा होगा।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा ओर मानवीय दृष्टिकोण के साथ लोगों की सेवा करते हुए आमजन में विभागीय छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल ओर सिंचाई योजनाओं के सुनियोजित विस्तार के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करें ताकि निकट भविष्य में इस क्षेत्र में पेयजल के साथ-साथ सिंचाई सुविधा का लाभ भी क्षेत्रवासियों को मिल सके।
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली गोविंद सागर झील से पानी उठाने के लिए अब भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं हैं। उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानाकलां मंडल के तहत निर्माणाधीन विभिन्न योजनाओं को 31 मार्च 2024 तक पूरा करें।
TAGGED: 338 crores, 5 thousand, channelization, Fifth phase, Mukesh Agnihotri, Posts, recruited, Shakti Department, Una district
admin August 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व,फ़िल्मी तरानों पर जमकर नाची महिलाएं
Next Article नेता प्रतिपक्ष ने सत्तापक्ष के आरोपों पर दिखाई तल्खी.. दिया ये जबाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?