मंडी,धर्मवीर(TSN)-पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को उनकी झूठी गारटिंयों के लिए हरियाणा की जनता ने अपने अंदाज में ठोक कर जवाब दिया है।यह जुबानी प्रहार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान किया है।
जयराम ठाकुर ने सीएम को घेरते हुए कहा कि सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू अपनी झूठी गांरटियों का ढिंढोरा हर ओर पीट रहें है।लेकिन हरियाणा में सीएम सुक्खू की चल न सकी और यहां की जनता ने उन्हें हरियाणवी अंदाज में इसका बखूबी संदेश दिया।यहां की जनता ने कांग्रेस को एक बार फिर से नकारा है और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
सेंट्रल टैक्स के तहत मिले पैसे से सैलरी देने की घोषणा कर वाहवाही लूटने में लगे हैं सुक्खू
वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू इन दिनों प्रदेश के कर्मचारियों को 1 तारीख से पहले ही इसी महीने की 28 अक्तूबर को सैलरी देने की घोषणा कर जनता की वाहवाही लुटने में लगे हुए हैं।जबकि सेंट्रल टैक्स के तहत 1479 करोड रुपए स्टेट शेअर का सुक्खू सरकार को पैसा मिला है और इस बात का जिक्र सीएम सुक्खू अपनी जुबान से नहीं कर रहे हैं।वहीं जयराम ने सीएम सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि कभी प्रदेश के मुखिया प्रदेश में आर्थिक संकट की बातें कह रहें है तो कभी अपनी ही कही इन बातों से मुकर रहें हैं।अगर सीएम पद रहते हुए सुक्खू से कहीं गलती हो रही है तो उन्हें इसे स्वीकार करना भी आना चाहिए।सुक्खू अभी अपने कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे करने जा रहें है,जबकि वह 5 साल तक सीएम रह चुके हैं। इसलिए कर्मचारियों को सैलरी व पेंशनरों को पेंशन कितनी दी जा रही हैं,सुक्खू को उन्हें बताने की आवश्यकता नहीं है।
