अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश विधानसभा चुनावों में किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ओर विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी को जीत मिली हैं। उन्होंने भारी मतों से चुनावी मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशियों को हार दी हैं। अपनी इस जीत के बाद जगत सिंह नेगी ने अनोखे अंदाज में किन्नौर की जनता का आभार जताया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपने सर से किन्नौरी टोपी उतार कर जनता का अभिवादन किया।
किन्नौर जिला में इन विधानसभा चुनावों मे कांग्रेस, भाजपा व आजाद प्रत्याशी के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ है और कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी ने जीत की हैट्रिक यहां लगाई है। इस जीत के बाद जगत सिंह नेगी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें जगत सिंह नेगी रिकोंगपिओ में जनसभा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार प्रकट करने के लिए किन्नौरी टोपी को अपने सिर से उतारकर जनता का अभिवादन कर रहे है। उनके इस अंदाज की आम जन मानस जमकर तारीफ कर रहे है। जिले के राजनितिक इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया ज़ब कोई नेता अपने सिर के ताज़ को उतारकर जनता का आभार प्रकट कर रहा हो।
जगत सिंह नेगी ने किन्नौर में तीसरी बार कांग्रेस को जीत दिलवाई हैं। अब किन्नौर की जनता अपने इस नेता के सर पर किन्नौरी टोपी के ताज के अलावा प्रदेश सरकार में बड़े ओहदे का ताज सजने का भी लोग इंतजार कर रहे है। उन्हें उम्मीद हैं कि कांग्रेस सरकार में इस बार उन्हें कोई बड़ा ओहदा दिया जाएगा। बता दें कि किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से इस बार कुल 44221 मतों का प्रयोग हुआ है जिसमें से विधायक किन्नौर व कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी को कुल 20696 मत पड़े। तो भाजपा प्रतियाशी सूरत नेगी को 13732, आजाद उम्मीदवार तेजवंत सिंह नेगी को 8574, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तरसेम नेगी को 580, बासपा प्रत्याशी अनिल कपूर को 223 मत पड़े है वही 136 मत रिजेक्ट हुए है।
