By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हॉट सीट कसौली में आजतक कोई भी नहीं लगा पाया जीत का चौका, इस बार राजीव सैजल पर सबकी नजर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > हॉट सीट कसौली में आजतक कोई भी नहीं लगा पाया जीत का चौका, इस बार राजीव सैजल पर सबकी नजर
electionhimachalpolitical

हॉट सीट कसौली में आजतक कोई भी नहीं लगा पाया जीत का चौका, इस बार राजीव सैजल पर सबकी नजर

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/28 at 12:52 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: सोलन की सबसे हॉट सीट इस बार कसौली है। कसौली विधानसभा क्षेत्र में आजतक 10 इलेक्शन हुए जिसमें पांच बार कांग्रेस, चार बार भाजपा और एक बार निर्दलीय जीता है। इस सीट पर आजतक हैट्रिक दो विधायक लगा चुके हैं लेकिन जीत का चौका कोई भी नहीं लगा पाया है। लेकिन इस बार जयराम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल के ऊपर सबकी नजर टिकी हुई है, इस बार चौथी मर्तबा कसौली सीट से सैजल चुनावी मैदान में हैं। यहां उनके सामने एक बार फिर तीसरी मर्तबा पूर्व सांसद केडी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी है।

कसौली में तीसरी बार राजीव सैजल और विनोद सुल्तानपुरी चुनावी मैदान में आमने सामने है। आंकड़ो पर नजर डालें तो यहां पर 1977 में चमन लाल गाचली जनता पार्टी से चुनकर विधायक बने,उसके बाद 1982,1985 में रघुराज ने यहां कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा और सीट जीती। फिर 1990 में सत्यपाल कम्बोज भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और सीट जीती। उसके बाद रघुराज ने फिर वापसी की और साल 1993,1998,2003 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर कसौली सीट जीती। फिर 2007,2012,2017 में यहां डॉ राजीव सैजल आए और जीत की हैट्रिक लगाई।

कसौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 71,563 मतदाता है जिसमे पुरूष मतदाता 37,331 और महिला मतदाता 34,230 है वहीं 2 मतदाता यहां थर्ड जेंडर है। कसौली विधानसभा क्षेत्र की अगर बात की जाये तो यहां पर चुनावो में करीब 67% मतदान हर बार होता है। कसौली विधानसभा क्षेत्र में इस बार दिलचस्प मुकाबला है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस को यहां अंदरूनी डेमेज होने का खतरा है।

TAGGED: BJP, congress, hot seat Kasauli, Rajiv Saizal
admin October 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनाव में भिड़ रहे ससुर-दामाद एक बार फिर आमने-सामने, सोलन में कांग्रेस का ही रहा कब्जा
Next Article चुनावों को लेकर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति दबोचा, 5 पेटी अवैध शराब बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?