संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं और गाड़ियों की लगातार चेकिंग की जा रही है जिससे शराब और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी को रोका जा सके। इसी के तहत एसपी नूरपुर के निर्देशानुसार गुरुवार रात्रि ज्वाली विधानसभा के बेहि पठियार चौक पर कोटला पुलिस ने कार से पांच पेटी अवैध शराब बरामद की है।

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा की ओर से टीम सहित वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान जौंटा की तरफ से आ रही कार (एचपी 03-0834) को रोका तो चैकिंग के दौरान कार से पांच पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने सुरजीत कुमार व सुरेंद्र कुमार खिलाफ केस दर्ज के लिया है ओर कार सहित शराब को भी जब्त कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बेहि पठियार चौक पर कार से पांच पेटी अवैध शराब बरामद की है ओर मामले में सुरजीत कुमार व सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
