By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health >
healthhimachal

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टर ने एक दिन में किए 3 बड़ी आयु की महिलाओं के घुटने बदलने के सफल ऑपरेशन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/07 at 8:39 PM
Share

कुल्लू :मनमिंदर अरोड़ा -कुल्लू जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत आर्थोपेडिक शल्य चिकित्सक डॉक्टर संतुष्ट शर्मा ने एक ही दिन में 3 महिलाओं के संपूर्ण घुटने बदलने के सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इससे पहले भी क्षेत्रीय अस्पताल में घुटने बदलने के सफल ऑपरेशन किए गए हैं। लेकिन इस बार एक दिन में ही 3 बड़ी आयु की महिलाओं के घुटनों को बदलने के इलाज़ को अंजाम देकर जिला अस्पताल में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। संभवत प्रदेश के किसी जिला अस्पताल में पहली बार ऐसी तीन सफल सर्जरी को अंजाम दिया गया है।

गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लगभग 4 जिलों कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति व चंबा के पांगी के मरीज उपचार के लिए आते हैं। डॉक्टर संतुष्ट ने जिन तीन महिलाओं के घुटनों को पूरी तरह से बदल कर उन्हें एक नई जिंदगी प्रदान की है उनमें मनाली के वशिष्ठ की 60 वर्षीय बेसरू देवी, पीज कुल्लू की 60 वर्षीय रामी देवी और मंडी जिला के बालू औट की 75 वर्षीय पार्वती शामिल हैं। संध्या प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया डॉ. निशिता ने दिया। तीनों महिलाओं ने वाकर के साथ तीसरे ही दिन चलना फिरना शुरु कर दिया है और वह ऑपरेशन को एक करिश्मा बताते हुए युवा डॉक्टर का आभार व्यक्त करते नहीं थक रही है। महिलाओं का कहना है कि वे पिछले लंबे अरसे से घुटनों की दर्द से परेशान थी और बड़ी आयु होने के कारण घुटने ठीक होने की उम्मीद खो चुकी थी।

महिलाओं ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में घुटनों के सफल ऑपरेशन के बारे में सुना और अपने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल हो गई। महिलाएं लंबे समय की इस दर्द से निजात पाकर अपने आपको धन्य समझ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि वह दूसरे लोगों को भी घुटना दर्द से निजात पाने के लिए इस प्रकार का ऑपरेशन करवाने के लिए प्रेरित करेंगी।

उधर डॉक्टर संतुष्ट बताते हैं कि घुटनों का दर्द बढ़ती उम्र के साथ बहुत सारे लोगों को परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लेकिन आज के दौर में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि घुटने को पूरी तरह बदल कर इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने कहा किसी भी बीमारी का यदि समय पर उपचार किया जाए तो वो कभी नासूर नहीं बनती। डॉक्टर संतुष्ट का कहना है कि वह लग्न और दिल से शल्य चिकित्सा करने में विश्वास रखते हैं और यह कारण है कि उनके द्वारा किए गए इस प्रकार के सभी ऑपरेशन सौ फ़ीसदी कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी मेहनत और लगन के चलते वह भविष्य में और बेहतर कर पाएंगे।

TAGGED: Kullu regional hospital
Chandrika July 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?