नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ के तहत उपमंडल प्रशासन और स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं की ओर से ओल्ड बॉयज स्कूल में एक हेरिटेज पार्क का निर्माण करवाया गया था । इस पार्क में आराम व सैर करने के लिए शहरवासी, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं भारी मात्रा में आते हैं, लेकिन इन दिनों हेरिटेज पार्क की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है ।
आलम यह है कि जगह-जगह भांग एवं अन्य प्रकार की उगी झाड़ियों की वजह से हेरिटेज पार्क की जहां खूबसूरती पर असर पड़ रहा है । वही पार्क में उगे भांग एवं अन्य प्रकार की जड़ी बूटियों और घास फूस की वजह से मच्छर भारी मात्रा में एकत्रित हो रहे हैं । जिसके चलते हेरिटेज पार्क में आने वाले लोगों में डेंगू जैसी घातक बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है । वहीं बरसात के कारण सांप जैसे जीव भी पार्क में एकत्रित हो रहे हैं और कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं । इसी के चलते नालागढ़ के शहर वासियों ने जल्द हेरिटेज पार्क की सफाई करवाने की स्थानीय प्रशासन और संबंधित कमेटी से मांग उठाई है। ताकि ना तो हेरिटेज पार्क में सैर करने के लिए आ रहे लोगों में बीमारी फैल सके और ना ही किसी जानवर के कारण किसी को कोई नुकसान हो सके।
