अरविंदर सिंह,हमीरपुर : सुजनापुर के ऐतिहासिक होली मैदान में रविवार को होली उत्सव:2023 का भव्य आगाज किया गया। इस पारंपरिक मेले की शुरुवात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना कर ओर कान्हा जी को गुलाल लगा कर की। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुजनापुर पहुंचे।यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सुजानपुर शहर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का तिलक करने के बाद व आए हुए लोगों को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर तक जलेब का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस बैंड सहित विभिन्न कलाकारों ने नृत्य कर माहौल को भक्तमय कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्र ने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना और भगवान कृष्ण को मुर्ति को रंग लगाकर मेले का पारंपरिक रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक इंद्र दत्त लखन पाल, विधायक आशीष शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेले में विभिन्न प्रदेशों से आए स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का भी उद्धघाटन भी किया। ।
