By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया फैसला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया फैसला
himachalpolitical

मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया फैसला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/03 at 8:31 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 10 मार्च,2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 8वें सत्र के शुभारम्भ अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई।मंत्रिमंडल ने बजट सत्र में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट 2023-24 को प्रस्तुत करने को भी मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल ने विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया।नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद,नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद भरे जाएंगे।मंत्रिमंडल ने शिमला स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल संस्थान,चमियाणा में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के लिए दो वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों के पद सृजित कर भरने की भी मंजूरी दी।मंत्रिमंडल ने पारंपरिक कत्था भट्टियों को आईबीआर बायलर युक्त कत्था भट्टियों में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान की। अब इन्हें राज्य के मुख्य बायलर निरीक्षक के पास अनिवार्य रूप से पंजीकृत करवाना होगा। आईबीआर बायलर के माध्यम से खैर लकड़ी (छाल सहित) को पूरे वर्ष में 5435 से 7500 क्विंटल की सीमा में संसाधित करने की अनुमति होगी।

सांसद सुरेश कश्यप के बयान पर दी प्रतिक्रिया

सांसद सुरेश कश्यप द्वारा केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता से वेतन देने के बयान पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पलटवार किया है और सांसद सुरेश कश्यप पर लोगों के को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। जगत नेगी ने कहा कि भाजपा के नेता भृमक प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप हिमाचल की जनता को यह बताएं कि उन्होंने हिमाचल के हितों की कोई आवाज संसद के अंदर उठाई है।हिमाचल प्रदेश में जो बीते साल जो आपदा आई थी उसमें अभी तक कोई भी पैसा केंद्र सरकार से नहीं मिला है।जीएसटी का जो कंपनसेशन मिलना था वो भी खत्म कर दिया गया है।जिसके चलते आर्थिक संकट पैदा हुआ है।रेवेन्यू डिफिशिएंसी ग्रांट भी काम कर दी गई है इसके बारे में कोई भी सांसद संसद के अंदर कोई बात नहीं करते हैं।

TAGGED: Shimla cabinet meeting
Chandrika March 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुनंदा के गानों पर झूमी मंडी, थाइलैंड ने दिखाई अपनी संस्कृति की झलक
Next Article भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बोले नौसिखिए और नालयक लोग चला रहे हैं प्रदेश सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?