मंडी,धर्मवीर (TSN)-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को नौसिखिए और नालायक लोग चला रहे हैं।सुक्खू सरकार विकास ही हर डाल को सुखाने में लगी हुई है।यह बात उन्होंने मंडी में केंद्रीय बजट पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी में भाग लेने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। तरूण चुघ ने कहा कि वर्ष 2004 से लेकिर 2014 तक यूपीए की सरकार थी तो उस वक्त केंद्र से प्रदेश को जो मदद मिलती थी उसमें मौजूदा सरकार ने 2014 से लेकर 2024 तक 300 गुणा की बढ़ोतरी की है। इस बार भी गत वर्ष के मुकाबले एक हजार करोड़ अधिक दिए गए हैं। लेकिन प्रदेश की सरकार इन पैसों से विकास नहीं करवा पा रही है। यहां की सरकार को सिर्फ समोसों की चिंता है और मंदिरों के पैसों नजर है। ऐसी सरकार का कभी भला नहीं हो सकता।
विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है केंद्र सरकार का बजट
तरूण चुघ ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे समाज के हर वर्ग में उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है।मंडी की प्रबुद्ध जनता ने भी इस बजट को खूब सराहा है।बजट से स्पष्ट पता चलता है कि पिछले 11 वर्षों से भारत कितना आगे बढ़ा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञान और टाइम की जो नई परिभाषा दी है उसके तहत समाज के हर वर्ग को बल मिला है।आज गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी की चिंता करते हुए बजट में इनके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।टैक्स में छूट देकर मध्यमवर्ग को बड़ी राहत दी गई है। केंद्र सरकार का बजट विकसित भारत के संकल्प संकल्प को पूरा करने वाला बजट है.इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित जिला के अन्य भाजपा विधायक,पूर्व मंत्री और तमाम नेता भी मौजूद रहे।
