बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग कुलदीप शर्मा और वॉयस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल के नाम रही। कुलदीप शर्मा ने जहां एक से एक बढ़कर नाटिया प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया तो वहीं गौरव कौंडल ने हिंदी पहाड़ी और पंजाबी गीतों का शानदार तड़का लगाया। पहाड़ी प्रसिद्ध लोक गायक हेमंत शर्मा ,हिमांशु तंवर, ऋषभ भारद्वाज ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
पहली सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने रोहडू जना मेरी आमिए, शिल्पा शिमले वालिए , बिमला तेरे होटले , ठेकेदारनीए सहित अन्य पहाड़ी गाने गाए तुम ही पर वॉयस ऑफ पंजाब विजेता गौरव कौंडल ने लंबी जुदाई, चल मेले नू चलिए, तू माने या ना माने दिलदारा, तीन पेग लगाके,चिट्टे सूट ते आदि गाने गाकर भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में जिला सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
