सोलन : योगेश शर्मा- प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वही सीएमओ सोलन डॉ राजन उप्पल ने कहा है कि जिला में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले को लेकर विभाग ने रेंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के सामने आ रहे मामलों को लेकर कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मामले बढ़ते हैं तो अस्पताल में इसको लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कोविड केयर सेंटर भी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी मामले होम आइसोलेट किए गए है जिनकी स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर निगरानी कर रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशो के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बता दें कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर अलर्ट जारी किए हुए हैं । सभी जिला में इसको लेकर निर्देश भी मिले हैं कि इस पर नजर रखी जाए। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के आदेशों के बाद प्रदेश के सभी जिला में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी किया है और समय-समय पर इसकी मोनेटरिंग की जा रही है।
