मंडी/परी शर्मा: हिमाचल मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष लक्षमेंद्र सिंह गुलेरिया ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए ललकारा है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जंहा लक्षमेंद्र गुलेरिया ने सीएम जयराम ठाकुर को घेरा। वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल शर्मा पर भी जुबानी हमला किया। हिमाचल मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष लक्षमेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गंडी के एक एक गलियों मे घूमे हैं और वे मंडी की हर गली से वाकिफ है।
इसलिए मैं उन्हें मंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए ललकारता हूं, अगर आपने काम किए है तो यंहा से चुनाव लड़े। अगर हमे भी सराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए ललकारेंगें तो हम भी वंहा से चुनाव लड़ने की क्षमता रखते है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने खुद कहा है कि ये सुनते नहीं है। हिमाचल में बीजेपी नहीं संघ राज कर रहा है।
जनता ने अनिल शर्मा की लिडर शिप को नकारा
लक्षमेंद्र सिंह गुलेरिया ने मंडी में पत्रकार वार्ता कर सदर विधानसभा के भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि मंडी की जनता ने अनिल शर्मा की लिडर शिप को नकार दिया है। भाजपा के वोटर ही भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देगें, वो कह रहे है कि बिल्ली के गले में घंटी बांधी जा रही है।
