बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: वर्ष 1965 में भारत पाक के बीच में हुए युद्ध का विजय दिवस बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया । इस दौरान 2 मिंट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग शर्मा , एएसपी राजेन्द्र जसवाल ने शिरक्त कर शहीदों को नमन किया।इस दौरान कैप्टन संजय कुमार ने कहा कि वर्ष 1965 में 5 अगस्त को भारत व पाक के बीच में युद्ब आरम्भ हुआ था।
यह 23 सितम्बर को समाप्त हुआ।जिसमें भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विजय हासिल की।इस युद्ध में हमारे देश के तीन हजार वीर सैनिको ने आख़िरी सांस तक भारत माँ की रक्षा करते हुए शहादत प्राप्त की।इन शहीदों में हिमाचल प्रदेश के 130 जवान शहादत को प्राप्त हुए।इन सभी वीर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरणीय रखा जाएगा।इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग कि बिलासपुर में नवनिर्मित शहीद स्मार्क के कमरों में हो पानी का रिसाव हो रहा है जिसे प्रशासन शहीद स्मार्क का निर्माण करने के प्रति अधिकृत एजेंसी से शीघ्र ठीक करवाए। इस समारोह में एसडीएम सदर रामेश्वर दास भे उपस्थित रहे।
