By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी दौरे से पहले AAP ने भाजपा और PM मोदी से पूछे यह ‘6 सवाल’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > मंडी दौरे से पहले AAP ने भाजपा और PM मोदी से पूछे यह ‘6 सवाल’
electionhimachalpolitical

मंडी दौरे से पहले AAP ने भाजपा और PM मोदी से पूछे यह ‘6 सवाल’

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/23 at 4:40 PM
Share

मंडी/परी शर्मा: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय संधू और आप यूथ विंग की उपाध्यक्ष जबना चौहान ने मंडी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के मंडी आगमन पर स्वागत करते हुए हिमाचलवासियों और आम आदमी पार्टी की ओर से पीएम मोदी से 6 सवाल पूछे हैं। आप प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सारे हिमाचलवासियों की तरफ से आपसे 6 सवालों के जवाब चाहती हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी से ओपीएस, रोजगार, प्रदेश पर बढ़ता कर्ज, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों – बागवानों के मुद्दे को लेकर सवाल किए हैं। संजय संधू ने कहा कि गत पांच वर्षों से हिमाचल में भाजपा के साथ केंद्र में भी डबल इंजन भाजपा की सरकार है। लेकिन हिमाचल में विकास नही हुआ है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मंडी दौरे के दौरान हिमाचल की जनता के इन सवालों के जवाब जरूर देंगे।

ओपीएस, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कर्ज, और किसान बागवान के सवालों का जवाब दें प्रधानमंत्री

  • आप प्रदेश प्रवक्ता संजय संधू का आम आदमी पार्टी की ओर से पीएम मोदी से पहला सवाल, मोदी जी हिमाचल के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है।आपकी सरकार क्या कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी और अगर करेगी तो कब करेगी? मोदी जी बताए कर्मचारियों को कब उनके हक का पैसा मिलेगा? पीएम मोदी से दूसरा सवाल, आपने भारत के युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था आज भी युवा बेरोजगार है, हिमाचल में 10 लाख से ज्यादा बेरोजगार हैं। पीएम बताएं कब हिमाचल के युवाओं को रोजगार मिलेगा?
  • आप पार्टी द्वारा तीसरा सवाल, मोदी जी आप कहते हैं देवभूमि हिमाचल आपका दूसरा घर है,आपका यहां से बहुत लगाव है लेकिन आज ये प्रदेश जयराम सरकार की नाकामी से 70,000 करोड़ के कर्ज में डूब चुका है।जबकि आम आदमी पार्टी ने कहा है कि,सत्ता में आते ही दिल्ली की तर्ज पर भ्रष्टाचार को रोककर, यहां के बजट को सरप्लस करेंगे। जयराम सरकार के कार्यकाल में, हिमाचल का कर्ज दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला गया। आज हिमाचल के हालात ऐसे हैं कि सरकार के पास वेतन और पेंशन देने तक के पैसे नहीं हैं। मोदी जी बताए कैसे आप हिमाचल प्रदेश को कर्ज मुक्त करेंगे?
  • आप प्रदेश प्रवक्ता का पीएम मोदी से चौथा सवाल,मोदी जी आजादी के 70 साल बाद भी हिमाचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है, हालात ये है कि डंडों, कुर्सियों पर मरीजों को कई किलोमीटर दूर पैदल ले जाना पड़ता है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के हजारों पद खाली हैं। मेडिकल कॉलेज तो खोले गए लेकिन वहां मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। कही मशीनें नहीं हैं, कही डॉक्टर नहीं है,तो कही ऑपरेशन और टेस्ट की सुविधा नहीं मिलती है। मोदी जी बताएं कब हिमाचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी? जबकि अरविंद केजरीवाल ने ,सरकार बनते ही हिमांचलवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य की गारंटी दी है।
  • आप प्रदेश प्रवक्ता का आम आदमी पार्टी की ओर से पीएम मोदी से पांचवा सवाल,मोदी जी हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है,आज भी कई स्कूल बिना शिक्षकों के हैं,स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहद खराब हैं। कंप्यूटर शिक्षा नाम की चल रही है।मोदी जी बताएं कब हिमाचल के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलेगी?
  • आप प्रदेश प्रवक्ता का आम आदमी पार्टी की ओर से पीएम मोदी से छठा और आखिरी सवाल, मोदी जी,हिमाचल में बागवानों और किसानों को अपने हक के लिए कई बार,सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा, लेकिन जयराम सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। बागवानों की लंबे समय से मांग है कि सेब के आयात शुल्क को बढ़ाया जाए।जबकि हिमाचल के बागवानों से आपने वायदा किया था कि आयात शुल्क बढ़ाया जाएगा लेकिन अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। मोदी जी बताए किसानों-बागवानों को कब उनका हक मिलेगा, कब आप उनसे किया हुआ वादा पूरा करेंगे?
  • आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी से हिमाचलवासियों की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों के सवाल कर पीएम मोदी से जवाब मांगा है।
admin September 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल से PM मोदी का विशेष लगाव, इतने करोड़ का दिया वित्तीय लाभ
Next Article साल 1965 के भारत-पाक युद्ध में देश के 3 हजार व हिमाचल के 130 जवानों ने दी थी शहादत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नौणी वानिकी विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन का ऐलान, जल्द फैसला वापस लेने की मांग

Ago

नशा तस्करी पर पुलिस का सख्त एक्शन, आदतन अपराधियों पर बढ़ी कानूनी सख्ती

Ago

मंगला स्कूल को मिलेगा नया तीन मंजिला भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रखी 73.64 लाख की परियोजना की आधारशिला

Ago

रजनी पाटिल के शिक्षा बोर्ड दौरे को लेकर भाजपा की टिपण्णी गैर जरुरी 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?