By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यहां पिछले 5 सालों में चहेतों और माफिया से जुड़े लोगों का ही हुआ विकास: संजय पराशर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > यहां पिछले 5 सालों में चहेतों और माफिया से जुड़े लोगों का ही हुआ विकास: संजय पराशर
electionhimachalpolitical

यहां पिछले 5 सालों में चहेतों और माफिया से जुड़े लोगों का ही हुआ विकास: संजय पराशर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/29 at 12:24 PM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: जसवां-प्रागपुर में पिछले पांच वर्षों में सिर्फ चहेतों व माफिया से जुड़े लोगों का ही विकास हुआ। इस दौरान आम जनता उपेक्षा का शिकार रही। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र जमीनी स्तर पर काम न होने से आम जनमानस इस समयावधि में परेशान होता रहा हैं। यह बात शुक्रवार को जसवां-प्रागपुर से निर्दलीय प्रत्याशी संजय पराशर ने लग, गुरनबाड़ और रोड़ी-कोड़ी पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान पराशर ने कहा कि विकास के कथित दावे करने वाले आधी-अधूरी जानकारी से कोरा झूठ बोल रहे हैं।

संजय ने कहा कि सवा चार वर्ष तक क्षेत्र को नजरंअदाज करने वाले चुनाव प्रचार के दौरान कूड़ना (सलेटी) में आदर्श विद्यालय का दावा करके आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि अभी तक इस विद्यालय के निर्माण में एक नई ईंट तक नहीं लगी है। इतना ही नहीं इस विद्यालय के नाम पर 50 कनाल जमीन देने वाले दानवीर भी अब खुद को हताश व निराश महसूस कर रहे हैं। पराशर ने कहा कि बाथू टिप्परी में जिस आयुष स्वास्थ्य केंद्र को लेकर बातें की जा रही हैं, वह अब भी पुराने भवन में चल रहा है और इस केंद्र में स्टाफ के नाम पर सिर्फ एक कर्मचारी ही नियुक्त है, जबकि आयुर्वेदिक मेडीकल ऑफिसर, एएनएम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त चले हुए हैं।

पराशर ने कहा कि गुरालधार व सरड़ डोगरी में वन निरीक्षण कुटीर के भवन आधे-अधूरे हैं। संसारपुर टैरस में बना परिवहन निगम का डिपो नाम का ही डिपो है और वहां पर सुविधाओं की अब भी दरकार बनी हुई है। पराशर ने कहा कि बडाल में लैंड बैंक होने के बावजूद अभी तक कोई उद्योग स्थापित नहीं हो पाया, जबकि सात हजार कनाल जगह बिना किसी उपयोग के पड़ी हुई है। पिछले पांच वर्ष तक इस जमीन को लेकर बैठकों और बातों का ही दौर चलता रहा, लेकिन जमीनी स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र को बसाने की कोई पहल नहीं हुई। टैरस के पुराने इंडस्ट्रीयल एरिया के नवनिर्माण के लिए प्रयास किए जा सकते थे, लेकिन यहां भी कागजी दावे हुए।

पराशर ने कहा कि खनन व वन माफिया के हौसले पिछले पांच वर्ष में बुलंद रहे। स्वां और ब्यास नदी के तटों का चीरहरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई तो रैल बीट में भी वन्य क्षेत्र में कुल्हाड़ी चलती रही। खैर के पेड़ों को काटकर कुछ लोग रातों-रात अमीर हो गए, लेकिन शिकंजा तब कसने की नौबत आई, जब पानी सिर के ऊपर से लांघ चुका था। संजय ने कहा कि जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में विजन के तहत काम करने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में विकास की संरचना को नए सिरे से गढ़ना होगा। कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है तो वह इस क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वह जसवप्रागपुर की पहचान पूरे प्रदेश में बनाना उनका संकल्प भी है और लक्ष्य भी।

TAGGED: developed, mafia, Sanjay Parashar
admin October 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ब्राह्मणों का ततिरस्कार बीजेपी पर पड़ेगा भारी, उठाना पड़ेगा नुकसान: सुदर्शन शर्मा
Next Article चंबा में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 405 ग्राम चरस के साथ दबोचे 3 युवक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?