नालागढ़ (जगत सिंह): नालागढ़ उपमंडल के तहत पहाड़ी क्षेत्र रामशहर के गांव धार प्राइमरी स्कूल में बच्चे मौत के साए में पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल की खस्ता हालत को लेकर जनकल्याण समिति के सदस्यों ने एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपा। जनकल्याण समिति के सदस्यों का कहना है कि नालागढ़ के दूर-दराज गांव धार प्राइमरी स्कूल की हालत इतनी खराब है। स्कूल की खस्ता हालत 2016 से है।
स्कूल की हालत को लेकर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हैरानी की बात ये है कि किसी का भी इस स्कूल की तरफ ध्यान नहीं गया। बच्चे डर के स्कूल में आ रहे हैं और बच्चों का ग्राफ भी कम होता जा रहा है। इसी के चलते धार गांव के लोग एसडीएम साहब को मांग पत्र दिया व स्कूल कि खस्ताहाल को सुधारने की अपील कि गईं है। वहीं एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि उनके पास लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आया है और स्कूल की खस्ताहाल को सुधारने की मांग की है।
