नाहन (देवेन्द्र कुमार): जिला सिरमौर पुलिस PO Cell ने उद्घोषित अपराधी सुनील वालिया उर्फ राजू को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जिला सिरमौर एसपी कार्यालय नाहन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा और उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत जिला स्तर पर पियो सेल द्वारा पुलिस थाना पोंटा साहिब के अभियोग संख्या 249/ 7 में धारा 279 304 ए आईपीसी में वंचित उदघोषित अपराधी सुनील वालिया उर्फ राजू को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस कार्यालय के अनुुुसार अपराधी को आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष जिला सिरमौर के विभिन्न अभियोग में वांछित 7 उदघोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
