शिमला (एकता): हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। अब 6 दिन तक मौसम खराब रह सकता है। इसके साथ ठंडी हवा भी चलेगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। बता दें कि राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय हल्की बारिश हुई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार 13 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। दूसरी ओर मौसम खराब की वजह से हवाई उड़ान भी नहीं हो पाई।
