Una, Rakesh –हिमाचल प्रदेश के ऊना में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका समर्थन सीआईटीयू संगठन ने भी किया। कर्मचारी उन्ना अस्पताल से एमसी पार्क तक रैली निकालते हुए मिनी सेक्रेटेरिएट पहुँचे और अपनी आवाज़ बुलंद की।
अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
कर्मियों का कहना है कि उन्हें लगातार 12-12 घंटे की ड्यूटी करवाई जा रही है, लेकिन न ओवरटाइम मिलता है और न ही अन्य सुविधाएँ। पिछले 12 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को कंपनी (GVK EMRI) ने ग्रेच्युटी या ईएसआईसी सुविधाएं भी नहीं दी हैं।सीआईटीयू नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।कर्मचारी जसबिन्द्र ने बताया कि पहले भी आश्वासन दिए गए, लेकिन बाद में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।
