By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्य सचिव संजय गुप्ता का कड़ा कदम, अधिकारियों को समय पर दफ्तर आने के निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्य सचिव संजय गुप्ता का कड़ा कदम, अधिकारियों को समय पर दफ्तर आने के निर्देश
himachalNews

मुख्य सचिव संजय गुप्ता का कड़ा कदम, अधिकारियों को समय पर दफ्तर आने के निर्देश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/10/03 at 7:07 PM
Share

Shimla, 3 October –आईएएस संजय गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का कार्यकारी मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और बीते दिन ही उन्होंने कार्यभार संभाल लिया था। वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को समय पर दफ्तर आने का फरमान जारी किया।

बिना बताए शहर से बाहर नहीं जाएंगे अधिकारी

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि प्रदेश में 7 प्राथमिकताओं को तय किया गया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यटन, पावर, प्राकृतिक खेती और डाटाबेस को प्रमोट करना शामिल है। इस पर दो सालों में काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है जिसमें कई सचिव भी मौजूद रहे, जहां इन 7 बिंदुओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाएंगी। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को समय पर दफ्तर आने के लिए कहा है और कोई भी अधिकारी यदि शहर के बाहर जाएंगे तो उन्हें मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और मुख्य सचिव को बताना होगा, ताकि उन्हें पता हो कि वह बाहर गए हैं और उन्हें ढूंढना न पड़े।

अधिकारी समय पर आएं और समय पर काम करें और फाइलों का निपटारा समय पर करें, इसके निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। फाइलों का एक-दो दिन के अंदर निपटारा किया जाए। मुख्यमंत्री एक महीने के अंदर रिव्यू करेंगे ताकि यह पता चले कि कौन काम नहीं कर रहा है।उन्होंने कहा कि अनुशासन बहुत जरूरी है। जब बिजली बोर्ड में गए थे तो वहां की हालत काफी खराब थी, वहां कभी कोई चेयरमैन नियमित रूप से नहीं बैठता था, लेकिन जब नियमित बैठना शुरू किया तो सभी समय पर आने लगे। वहीं, बिजली बोर्ड में लगने वाले नारे भी बंद हो गए। बोर्ड की वित्तीय हालत भी खराब थी, जिसे सुधारा गया और 15 महीनों में ही 500 करोड़ का लाभ हुआ।

हालांकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति कठिन है, ऐसे में मेहनत करके काम करना पड़ेगा, लेकिन अगले साल ऐसी स्थिति नहीं रहेगी। विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी और काम बंद हो जाए, प्रदेश में ऐसी नौबत नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान हुए नुकसान को लेकर भारत सरकार के साथ वार्ता हो रही है। इस साल का जो नुकसान हुआ है, उसका प्रपोजल बनाकर भेजा जा रहा है और पिछले पैसे आने पर उन्हें दो किस्तों में देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

TAGGED: Shimla Chief Secretary Sanjay Gupta
Chandrika October 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया
Next Article देवभूमि संघर्ष समिति ने शिमला में सुरक्षा और प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?