सोलन : योगेश शर्मा – डीसी कार्यालय सोलन में सीपीसीएस और विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी ।इसको लेकर लगातार उनके द्वारा वहां पर कार्य किया जा रहा है । इसी तरह विकास को लेकर हिमाचल प्रदेश में तेजी लाई जाए इसके लिए प्रदेश सरकार भी कार्य कर रही है। वहीं करीब 13 योजना सरकार द्वारा लाई गई है, जिसे जल्द पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अवस्थी ने कहा कि सरकार का जो अभी तक 6 महीने का कार्यकाल रहा है, वह ऐतिहासिक रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सरकार योजनाओं को ला रही है चाहे वह युवा वर्ग हो, महिला वर्ग या फिर कर्मचारी वर्ग सभी का ध्यान सरकार द्वारा रखा जा रहा है ।
