संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। ऐसे में चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस बल पूरी तरह से वहां मुस्तैद है और हर एक आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है, जिससे कि हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
हर आने जाने वाले वाहन की ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम सेना के जवानों के साथ मिलकर जांच कर रही ताकि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध वस्तु और किसी भी तरह का नशा यह नशीले मादक पदार्थ लेकर हिमाचल में प्रवेश ना कर सके। वहीं नूरपुर विधानसभा के सीमावर्ती क्षेत्र कंडवाल में भी पुलिस और सेना की ओर से जगह-जगह नाके लगाए गए हैं जहां गाड़ियों को रोककर उनकी पूरी चैकिंग की जा रही है। चैकिंग करने के बाद और वाहनों के कागज जांचने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जा रहा है।
