मंडी/परी शर्मा: हिमाचल के विधानसभा चुनावों में मंडी जिला की मंडी सदर विधानसभा में पहली बार निर्वाचन आयोग क्यूआर कोड वोटर स्लिप का उपयोग करने जा रहा है। मतदाता जैसे ही वोटर पर्ची लेकर बूथ पर जाएगा वहां मतदान अधिकारी बूथ लेवल एप्प से उसकी वोटर स्लिप स्कैन करेगा। स्कैन करते ही मतदाता की पूरी जानकारी पोलिंग स्टाफ के सामने होगी। इसी से वह मतदाता की उपस्थिति मार्क कर सकेगा।
आईटीआई पोलिंग बूथ को दिव्यांग कर्मी करेंगे संचालित
मंडी सदर विधानसभा में 12 नवम्बर को मतदान करवाने के लिए 111 पोलिंग पार्टियां वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से रवाना हो गई हैं। निर्वाचन अधिकारी मंडी सदर विधानसभा एवं एसडीएम रीतिका ने बताया कि सभी 111 टीमें चुनाव सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मंडी सदर में 108 साधारण पोलिंग स्टेशन है, गर्ल्स स्कूल मंडी और डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री जेल रोड मंडी इन दो पोलिंग बूथों को महिला चुनाव कर्मी संचालित करेंगी। वहीं मंडी के आईटीआई पोलिंग बूथ को दिव्यांग कर्मी संचालित करेंगे। रंधाडा और कोटली को इस बार मॉडल पोलिंग बूथ बनाया गया।
50 प्रतिशत बूथो पर की जा रही है वेब कास्टिंग
एसडीएम ने जानकारी दी कि इस चुनाव में 50 प्रतिशत बूथो पर वेब कांस्टिग की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के इस पर्व को अधिक से अधिक मतदान कर मंडी की शिवरात्री की तरह इसे बडे हर्षाल्लास से मनाएं।
स्कैन करते ही मतदाता की पूरी जानकारी होगी पोलिंग स्टाफ के सामने
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मंडी सदर विधानसभा में पहली बार निर्वाचन आयोग क्यूआर कोड वोटर स्लिप का उपयोग करने जा रहा है। मतदाता जैसे ही वोटर पर्ची लेकर बूथ पर जाएगा , वहां मतदान अधिकारी बूथ लेवल एप से उसकी वोटर स्लिप स्कैन करेगा। स्कैन करते ही मतदाता की पूरी जानकारी पोलिंग स्टाफ के सामने होगी। इसी से वह मतदाता की उपस्थिति मार्क कर सकेगा। इससे चुनाव करवाने वाले अधिकारियों को मतदाता की पहचान स्थापित करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने में मदद मिलेगी। इससे चुनाव के रियल टाइम वोटिंग परसेंट व बूथ पर हुई वोटिंग का पता चल सकेगा।
