संजीव महाजन,नूरपुर : प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा गया है। वहीं प्रदेश भर में जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस की ओर से गाड़ियों की चैकिंग भी की जा रही है। यह सभी प्रावधान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार किए जा रहे हैं। इसी मद्देनजर नूरपुर विधानसभा के गनोह रोड़ आधार में निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम पुलिस के साथ मिलकर चैकिंग कर रही है।
फ्लाइंग स्क्वॉड टीम इंचार्ज वी.एल भाटिया ने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज हमारा फ्लाइंग स्क्वॉड नूरपुर विधानसभा के गनोह रोड़ अधार के पास आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहा है। फेयर और फ्री चुनाव करवाने को लेकर हम सभी ड्यूटी पर तैनात है ताकि कोई भी कोड आफ कंडक्ट का उलंघन ना करें। इसके साथ ही ऐसा समान जैसे कैश,शराब या कोई ओर समान कहीं बाहर से प्रदेश में ना लेकर आए, इसलिए हम सभी गाड़ियों की चैकिंग कर रहे ।
