अरविंदर सिंह, हमीरपुर: महाराजा संसार चंद राजकीय विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंप का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सुजानपुर प्रेस क्लब संयोजक पत्रकार गौरव जैन शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कैंप में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को मीडिया जगत से जुड़ी जानकारियां मुहैया करवाई।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में लगने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का संपूर्ण विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र छात्र छात्राओं के संपूर्ण विकास को करवाना है ताकि स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद जब वह आगे की पढ़ाई या अन्य फील्ड में जाएं तो उन्हें समाज में किसी भी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
बता दें कि महाराजा संसार चंद राजकीय विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्ताहिक शिवर लगाया गया है जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिभाएं कैंप में पहुंचकर छात्र छात्राओं को तमाम विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवा रहे है। इसी कड़ी में मीडिया जगत की संपूर्ण जानकारी पत्रकार गौरव जैन ने छात्रों को दी। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से घर बैठे तमाम जानकारी देश प्रदेश और विदेश में क्या हो रहा है की प्राप्त की जा सकती है। आधुनिक युग में जहां सोशल मीडिया, इंटरनेट, व्हाट्सएप,फेसबुक का जमाना है लेकिन समाचार पत्र प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपना भरोसा बनाए हुए हैं।
उन्होंने छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि इस कैंप के माध्यम से उन्हें जो भी जानकारी मिल रही है उसको वह आगे सबके साथ शेयर करें। इस मौके पर प्रबंध निदेशक नसीम राजा ने भी अपने विचार रखे।
