शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- पहाड़ पर भी सर्दी में आपको अपने दिल का खास ख्याल रखना पड़ेगा। सर्दी में उमर दराज लोगों व दिल के रोगियों को इसका विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। उन्हें खानपान से लेकर अपने रोजाना के व्यायाम के समय को भी शिफ्ट करना होगा। सुबह की सैर के दौरान उन्हें खुद को गर्म कपड़ों में लपेट कर व हल्की धूप निकलने के बाद ही करनी चाहिए।
सर्दियों में सुबह के समय तापमान काफी कम रहता है ,इससे हृदयघात का खतरा बन सकता है। सर्दी में हृदय और सांस के रोगियों को ज्यादा एहतियात बरतने और नियमित व्यायाम व दवाओं की जरूरत होती है। सैर के दौरान यदि बाहर व्यायाम करते हैं तो पहले शरीर को पूरी तरह से हल्की कसरत के साथ गर्म करें। इसके बाद व्यायाम शुरू करें। यदि ठंड ज्यादा है तो हृदय के मरीज को सुबह थोड़ी देरी से सैर के लिए निकलना चाहिए। सर्द हवा और ज्यादा ठंड होने पर बाहर निकलने से बचें।
चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें
सर्दियों में खाना अमूमन ज्यादा खाया जाता है। इस दौरान चिकनाई युक्त भोजन यानि घी, तेल सहित तले हुए बसा युक्त खाने से परहेज करे। खाने में नमक भी हल्का ले, कच्चे नकम का इस्तेमाल सलाद में भी न करें। डाक्टर की सलाह के मुताबिक, दवाएं समय पर लेते रहें और समय-समय पर डाक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। दिल के रोगी के लिए सैर बेहद जरूरी है।गर्मी में तो सुबह सैर के लिए जब भी निकल सकते हैं लेकिन सर्दी में थोड़ा ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है।
दिल के रोगी इन 10 बातों का रखें ध्यान
दिल के रोगी को स्वस्थ आहार और प्रतिदिन उचित नींद लेनी चाहिए। मरीजों को किसी भी रूप में धूम्रपान या तंबाकू का सेवन बंद कर देना चाहिए। मधुमेह और उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित रखना चाहिए। अधिक वजन होने पर मोटापा कम करना चाहिए। नमक का सेवन न के बराबर करें। सुबह जल्दी सैर पर पुरी तरह से अपने आप को ढक कर निकले। नशे से दूरी बनाकर रखें। व्यायाम भी आराम से करना चाहिए।
हार्ट अटैक आने के लक्षण
हार्ट अटैक का सबसे प्राथमिक लक्षण है सीने में दर्द होना। सांस लेने में तकलीफ होना व इसके पसीना आना हार्ट अटैक के लक्षण है। बाजू या फिर सांस लेने में दिक्कत होने पर भी डाक्टर की सलाह ले। आइजीएमसी शिमला के हृदयरोग विशेषज्ञ अरविंद कंदौरियां का कहना है दिल के रोगियों को सर्दी में अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। सुबह की सैर के दौरान उन्हें शरीर को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढककर रखें। दिल के रोगी को डाक्टर की सलाह के बगैर कोई भी दवा बंद नहीं करनी चाहिए। दिल के रोगी को नियमित रूप से अपना चैकअप करवाना चाहिए। सर्दियों में सुबह के समय सैर की बजाय हलकी धूप निकलने पर ही सैर करे, सुबह चार , पांच छह की बजाय सात बजे सैर को निकले तो स्वास्थ्य से लिए बेहतर रहेंगे।
