By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी पहुंचने पर बीजेपी व नेता प्रतिपक्ष पर जमकर दहाड़े सीएम सुक्खू….राहत राशि की पहली किश्त की जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी पहुंचने पर बीजेपी व नेता प्रतिपक्ष पर जमकर दहाड़े सीएम सुक्खू….राहत राशि की पहली किश्त की जारी
himachalpolitical

मंडी पहुंचने पर बीजेपी व नेता प्रतिपक्ष पर जमकर दहाड़े सीएम सुक्खू….राहत राशि की पहली किश्त की जारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/23 at 6:09 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मंडी में आपदा प्रभावितों को राहत राशि बांटने के लिए आयोजित पुनर्वास कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर दहाड़े। सुक्खू ने जिला के 4800 से अधिक आपदा प्रभावितों को 31 करोड़ की राहत राशि की पहली किश्त जारी की। लेकिन उनके निशाने पर पूर्व सीएम एवं भाजपा रही। सुक्खू ने कहा कि क्षेत्रों से कभी सीएम नहीं बना करते। यदि पूर्व सीएम मंडी से थे तो वे बताएं कि उन्होंने मंडी के लिए क्या किया। सराज में बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें बना दी जो आज खाली पड़ी हैं। बेहतर होता कि ऐसे भवन जिला मुख्यालय पर होते और लोगों को उसका लाभ मिलता। उन्होंने मंडी जिला के लोगों को आश्वस्त किया कि मंडी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक रोते रहे तिरपालों का रोना, अपनी जेब से नहीं खर्च पाए पैसे

सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय में भाजपा लोगों के साथ नहीं खड़ी रही। सिर्फ कांग्रेस सरकार ने लोगों का दुख दर्द जाना। भाजपा के विधायक तिरपालों का रोना रोते रहे जबकि वे खुद भी लोगों को तिरपाल बांट सकते थे, बाद में सरकार से उसका पैसा ले लेते। लेकिन उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को डराना बेहतर समझा। विधानसभा में राष्ट्रीय आपदा को लेकर जो संकल्प पत्र पेश किया गया भाजपा ने उसका समर्थन नहीं किया। इसी से साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा को आपदा प्रभावितों की कोई चिंता नहीं है।

काम करने आया हूं…भाजपा वाले मुझे परेशान न करें

सुक्खू ने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं और मैं काम करने के लिए आया हूं इसलिए भाजपा वाले मुझे परेशान न करें। बेहतर होगा कि केंद्र के पास जाकर प्रदेश के लिए मदद लेकर आएं। लेकिन भाजपा वाले केंद्र के पास जाने से डरते हैं। लेकिन मैं और प्रतिभा सिंह केंद्र के पास गए और प्रभावितों के लिए उनका हक मांगा। केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश को अभी तक वही मदद मिली है जो अमूमन मिलती है। इसके अलावा और कुछ भी नहीं दिया गया है।

अधिकारियों को चेतावनी, राहत कार्यों में न हो कोई गड़बड़ी

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को चेताया कि प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कार्य में भाई-भतीजावाद न अपनाया जाए। जिसका जो नुकसान हुआ है उसको उसी लिहाज से पैसा दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावितों को राहत मिलते ही वैरिफिकेशन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। यदि कहीं अधिकारी या कर्मचारी गलत करता हुआ पाया गया तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर उनके साथ सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक अनिल शर्मा, चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi CM release first installment of relief amount
Chandrika October 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाभा में आज होगा रावण वध,अयोध्या लौटेंगे राम,दशमी पर होगा रावण दहन
Next Article सर्दी में उमर दराज लोगों व दिल के रोगी दिल का रखे खास ख्याल… जानिए किन बातों का रखे ध्यान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?