Shimla, 27 January-:ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विकसित भारत मिशन 2047 के संकल्प को दोहराया।
मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को देश की आर्थिक यात्रा में एक ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत को 27 यूरोपीय देशों के विशाल बाजार से सीधे जोड़ता है, जिससे भारतीय उत्पादों को 99 प्रतिशत से अधिक तरजीही बाजार पहुंच मिलेगी। विशेषकर कपड़ा, रसायन, रत्न-आभूषण, चमड़ा एवं फुटवियर जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में लगभग ₹6.5 लाख करोड़ से अधिक की निर्यात संभावनाए सृजित होंगी।जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने, एमएसएमई सेक्टर को मजबूती देने तथा विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक ठोस और विश्वसनीय प्रयास है।
वहीं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को अंतर्विरोधों और विफलताओं की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री से जुड़े कथित मामलों पर मुख्यमंत्री द्वारा दिया जा रहा गोलमोल जवाब जनता को गुमराह करने का प्रयास है। नेता प्रतिपक्ष के नाते उठाए गए सवालों का स्पष्ट उत्तर देने के बजाय सरकार सच्चाई से बच रही है।उन्होंने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की गई घोषणाओं को ‘कोरी और भ्रामक’ बताते हुए कहा कि जब राज्य का खजाना खाली है, तब केवल कागजी घोषणाओं से जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। हिमाचल की जनता अब इन खोखले वादों को समझ चुकी है।
रिज मैदान पर भव्य परेड में भाग लेने और राज्यपाल के ‘एट होम’ कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत जयराम ठाकुर ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत के हितों को मजबूती से रखा है, जिससे भारत आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक सशक्त पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।
संवेदनाए एवं सम्मान
जयराम ठाकुर ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर मंजू लोहमी एवं वरिष्ठ पत्रकार वी. पी. प्रभाकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक और पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल के वीर सपूतों—मेजर अंशुल बाल्टू एवं कैप्टन जोगिंदर सिंह को शौर्य चक्र तथा कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार को 77वें गणतंत्र दिवस पर कैप्टन पद पर पदोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई दी और इसे देवभूमि की वीर परंपरा का गौरवपूर्ण
