By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अभियान के बाद बढ़ी बेसहारा पशुओं की संख्या, 472 को पहुंचाया गया गौसदनों में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अभियान के बाद बढ़ी बेसहारा पशुओं की संख्या, 472 को पहुंचाया गया गौसदनों में
himachalNews

अभियान के बाद बढ़ी बेसहारा पशुओं की संख्या, 472 को पहुंचाया गया गौसदनों में

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/28 at 8:38 PM
Share
Shimla, 28 January-:जिला शिमला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के प्रारंभिक सर्वेक्षण के अनुसार जिले में 272 बेसहारा पशुओं की पहचान की गई थी, लेकिन अभियान के दौरान यह संख्या लगातार बढ़ती गई और अब तक कुल 472 बेसहारा पशुओं को विभिन्न गौसदनों में पहुंचाया जा चुका है।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य 01 जनवरी 2026 तक जिला शिमला को बेसहारा पशु मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद भी लगातार सूचनाएं मिलती रहीं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि अभियान शुरू होते ही कुछ लोगों ने अपने पशुओं को जानबूझकर सड़कों पर छोड़ना शुरू कर दिया।उपायुक्त ने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि केवल एक महीने में लगभग 200 पशुओं को सड़कों पर छोड़ा गया, जो पशुधन संरक्षण के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पशुधन हमारी धरोहर है और इन्हें बेसहारा छोड़ना न केवल अमानवीय है, बल्कि सर्दियों में इनके जीवन पर भी गंभीर खतरा बन सकता है।उन्होंने पशुपालकों से विनम्र अपील की कि जिन लोगों ने अपने पशु छोड़े हैं, वे उन्हें वापस लें। साथ ही आम जनता से आग्रह किया कि यदि कोई व्यक्ति पशु छोड़ता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
472 बेसहारा पशुओं को विभिन्न गौसदनों में पहुंचाया गया
पशुपालन विभाग के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत—
शिमला शहर से 5 बेसहारा पशुओं को गौसदन सुन्नी व गौसदन टुटू में पहुंचाया गया।ठियोग क्षेत्र से 118 पशुओं को छैला, मतियाना, शिलारू, कोटखाई, कलबोग से रेस्क्यू कर घुंड बलसन वासी गौसदन बलघर, श्री कृष्णा गौशाला मल्कू माजरा बद्दी तथा हांडा कुंडी कैटल सेंचुरी नालागढ़ भेजा गया।
ज्यूरी क्षेत्र के अंतर्गत 175 पशुओं को नारकंडा, ओडी, ज्यूरी, कंडयाली, तकलेच, पिपटी, बधाल, रामपुर नगर परिषद और कुमारसैन क्षेत्र से रेस्क्यू कर विभिन्न गौसदनों में भेजा गया।रोहड़ू क्षेत्र से 51 पशुओं को रोहड़ू गौसदन में छोड़ा गया.चौपाल क्षेत्र से 123 बेसहारा पशुओं को नेरवा बाजार और चौपाल क्षेत्र से रेस्क्यू कर विभिन्न गौसदनों में पहुंचाया गया।
TAGGED: Shimla DC Anupam Kashyap
Chandrika January 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा, भारत-EU FTA ऐतिहासिक उपलब्धि: जयराम ठाकुर
Next Article एसआईआर से लोकतंत्र होगा और सशक्त, घुसपैठियों को वोट का अधिकार देश से विश्वासघात : डॉ. राजीव बिंदल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?