विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: जिला ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में बुधवार को हाज़री भरने के लिए IHRC के इंडियन स्टेट के डायरेक्टर अमन दीप मित्तल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने माता रानी के दर्शन करने के साथ ही पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था काफी बेहतर है और यहां श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु देश विदेश से माथा टेकने माता रानी के दरबार में पहुंचते हैं, ऐसे में माता रानी के भक्तों को मंदिर प्रशासन यहां बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाएं। उन्होंने कहा कि माता रानी यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करे। इस मौके पर पुजारी सुमित कालिया,सशील कालिया भी मौजूद रहे।
